ब्रिटिश पुलिस की मनमानी और अत्यधिक कानून प्रवर्तन कार्रवाइयों पर कड़ी असंतुष्टि व्यक्त करता है चीन: विदेश मंत्रालय
27 अक्तूबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने कहा कि चीन ब्रिटेन की पुलिस की मनमानी और अत्यधिक कानून प्रवर्तन कार्रवाइयों से बेहद असंतुष्ट है।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में, विदेश मंत्रालय और ब्रिटेन स्थित चीनी दूतावास को चीनी नागरिकों को ब्रिटिश सीमा प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा लंबे समय तक हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की कई रिपोर्टें मिली हैं, साथ ही उनके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किए जाने की भी रिपोर्टें मिली हैं।
इस के जवाब में चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन ब्रिटिश पुलिस की मनमानी और अत्यधिक कानून प्रवर्तन कार्रवाइयों पर गहरा असंतोष और चिंता व्यक्त करता है और चीन ने ब्रिटिश पक्ष के समाने गंभीरता से इस का मामला उठाया। चीन अपने नागरिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा और वैध अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। ब्रिटेन की यात्रा की योजना बना रहे चीनी नागरिकों से अनुरोध है कि असुविधा और नुकसान से बचने के लिए दूतावास की सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।