चीन मध्य पूर्व, खाड़ी और लाल सागर तथा अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में बदलती स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है:विदेश मंत्रालय

(CRI)08:44:47 2026-10-28

चीन मध्य पूर्व, खाड़ी और लाल सागर क्षेत्रों और अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र के विभिन्न सम्बंधित पक्षों से संवाद और बातचीत के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने और यथाशीघ्र स्थायी युद्धविराम और शत्रुता की समाप्ति प्राप्त करने का आह्वान करता है। 27 अक्तूबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने यह बात कही।

चीनी प्रवक्ता ने सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन मध्य पूर्व, खाड़ी और लाल सागर तथा अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में बदलती स्थिति पर बड़ा ध्यान देता है और लंबे समय से चल रहे संघर्ष और इसके दुष्परिणामों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और सम्बंधित पक्षों के साथ संचार को मजबूत करने, संवाद को बढ़ावा देने और तनाव को कम करने तथा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए जल्द ही क्षेत्र के उपर्युक्त देशों में विशेष दूत भेजेगा। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर सम्बंधित क्षेत्रों में यथाशीघ्र शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।