2026 चीन-आसियान युवा सांस्कृतिक सप्ताह का उद्घाटन

25 अक्टूबर को 2026 चीन-आसियान युवा सांस्कृतिक सप्ताह का उद्घाटन पेइचिंग में हुआ।(चाइना इंटरनेशनल कम्युनिकेशन ग्रुप)
25 अक्टूबर को 2026 चीन-आसियान युवा सांस्कृतिक सप्ताह का उद्घाटन पेइचिंग में हुआ। “सामंजस्य और सहयोग का नया सफर: सभ्यताओं के मेल में युवाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में चीन-आसियान संबंधों से जुड़े 400 से अधिक विशेषज्ञों और युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच मित्रता बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और चीन-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी में युवा शक्ति का योगदान सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञों ने कहा कि युवा पीढ़ी चीन-आसियान संबंधों का एक महत्वपूर्ण आधार है और सांस्कृतिक एवं मानवीय आदान-प्रदान में सबसे सक्रिय अग्रणी शक्ति भी है। सांस्कृतिक सप्ताह के अवसर पर उम्मीद है कि चीन और आसियान के युवा सभ्यताओं के बीच आपसी सीख और संवाद से समानताएं खोजेंगे, मतभेदों का सम्मान करना सीखेंगे और चीन-आसियान सहयोग के व्यापक क्षेत्र में अपनी युवा ऊर्जा की छाप छोड़ेंगे।