कान्सू-चच्यांग अल्ट्रा-हाई वोल्टेज परियोजना में यांग्त्सी नदी पर तार बिछाने का काम पूरा


26 अक्टूबर को ली गई तस्वीर में कान्सू-चच्यांग अल्ट्रा-हाई वोल्टेज परियोजना के तहत यांग्त्सी नदी पर बना बड़ा क्रॉसिंग।

26 अक्टूबर को आनहुई प्रांत के वूहू शहर में चीन के “पश्चिम से पूर्व बिजली पारेषण” की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल कान्सू-चच्यांग ±800 किलोवोल्ट अल्ट्रा-हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट ट्रांसमिशन परियोजना के तहत यांग्त्सी नदी पर बने बड़े क्रॉसिंग में तार बिछाने का काम पूरा कर लिया गया।

कान्सू-चच्यांग अल्ट्रा-हाई वोल्टेज परियोजना चीन के राष्ट्रीय विद्युत विकास योजना की एक प्रमुख परियोजना है। यह कान्सू प्रांत के वूवेई शहर से शुरू होकर चच्यांग प्रांत के शाओशिंग शहर तक जाती है और इसकी कुल लंबाई 2,370 किलोमीटर है। परियोजना के संचालन में आने के बाद हर साल चच्यांग को 36 अरब किलोवाट-घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी।