अंतरिक्ष विकास का लाभ पूरी मानवता को मिले: चीन
26 अक्तूबर को चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस वार्ता में एक संवाददाता ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी द्वारा वैश्विक शासन मंच (श्योंगआन) के उद्घाटन समारोह पर बाहरी अंतरिक्ष शासन की मजबूती पर चीन के पक्षों पर दस्तावेज़ प्रस्तुत किये जाने के सम्बंध में अधिक परिचय जानकारी मांगी।
प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि यह चीनी पक्ष का चार वैश्विक पहल लागू कर बाहरी अंतरिक्ष में मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। इस दस्तावेज़ ने समग्र मानवता के समान मूल्यों के कार्यांयवन को अपना मूल सिद्धांत के रूप में अपनाकर बाहरी अंतरिक्ष के विकास व सुरक्षा, बाहरी अंतरिक्ष की स्थिरता व निरंतरता को समान महत्व देने की अपील की और दस ठोस मत प्रस्तुत किये।
इस दस्तावेज़ ने व्यापक चिंता वाले बाहरी अंतरिक्ष विकास, सुरक्षा और शासन के सवालों पर रचनात्मक समाधान के विचार रखे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए सम्बंधित सलाह-मशविरा करने और नियम बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। चीन खुली व रचनात्मक भावना का पालन कर विभिन्न पक्षों के साथ सहयोग जारी रखेगा ताकि बाहरी अंतरिक्ष विकास का लाभ समग्र मानवता को पहुंचाया जाए।