2026 के जनवरी-सितंबर अवधि में घरेलू पर्यटकों की संख्या 530.7 करोड़ रही

चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने 26 अक्टूबर को 2026 के जनवरी-सितंबर अवधि में चीन के घरेलू निवासियों की यात्रा से संबंधित आंकड़े जारी किए। घरेलू निवासियों के यात्रा सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, 2026 के जनवरी-सितंबर अवधि में घरेलू यात्राओं की संख्या 530.7 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30.9 करोड़ अधिक है। इसमें 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें शहरी निवासियों की घरेलू यात्राओं की संख्या 403.7 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, ग्रामीण निवासियों की घरेलू यात्राओं की संख्या 127 करोड़ रही, जिसमें 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यात्रा पर हुए खर्च के मामले में, जनवरी-सितंबर अवधि के दौरान घरेलू निवासियों ने कुल 4.95 ट्रिलियन युआन खर्च किए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.11 ट्रिलियन युआन अधिक है। इसमें 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। शहरी निवासियों का यात्रा खर्च 4.14 ट्रिलियन युआन रहा, जो 2.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं, ग्रामीण निवासियों का यात्रा खर्च 0.81 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 2.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।