20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्ण सत्र पर नजर रखते हैं अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवां पूर्ण सत्र 26 अक्तूबर की सुबह चीन की राजधानी पेइचिंग में शुरू हुआ, जिस पर अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों का उच्च ध्यान केंद्रित हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन को मजबूत करने और शासन क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए चीन के निरंतर प्रयास उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने चीन के भविष्य के विकास में विश्वास व्यक्त किया और माना कि चीन की स्थिर प्रगति परिवर्तनशील विश्व में अधिक निश्चितता लाएगी।
थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री फिनिज जारुसोम्बत ने कहा कि सीपीसी के नेतृत्व में चीनी जनता ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। विश्व की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप, सीपीसी भी लगातार खुद को बेहतर बना रही है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पार्टी अनुशासन को व्यापक रूप से मजबूत करने पर जोर देने का उद्देश्य पार्टी के विकास को और बढ़ावा देना, उसे और अधिक मजबूत और शक्तिशाली बनाना है, ताकि देश और जनता को सफलता की ओर ले जाने में यह निरंतर नेतृत्व प्रदान कर सके। चीन के विकास से अन्य देशों और जनता को भी लाभ हुआ है, और कई देश और राजनीतिक दल सीपीसी पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि उसके अनुभवों से सीख सकें।
वहीं, कोलंबियाई कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के सचिव रोड्रिगो आंद्रेस अल्वारेज़ का कहना है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पार्टी अनुशासन को व्यापक रूप से मजबूत करने का आह्वान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो आत्मचिंतन और आत्म-नवीकरण की प्रबल क्षमता को दर्शाता है। उनके विचार में यह अन्य राजनीतिक दलों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। पार्टी अनुशासन को व्यापक रूप से मजबूत करके, पार्टी जनता से शक्ति प्राप्त कर सकती है और पार्टी तथा देश के लिए उनकी आवश्यकताओं का उत्तर दे सकती है, जिससे राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में चीन के विकास को बढ़ावा मिलेगा।