उम्मीद है कि भारत चीन के साथ ठोस कदमों से सीमांत क्षेत्र की शांति की सुरक्षा करेगाः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)08:39:50 2026-10-27

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 26 अक्तूबर को नियमित प्रेस वार्ता में चीन-भारत सीमांत क्षेत्र सम्बंधी सवाल का जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि चीनी पक्ष हमेशा दोनों देशों के सम्बंधित समझौतों, संधियों तथा महत्वपूर्ण समानताओं का सख्त पालन करता है और सीमांत क्षेत्र में सामान्य गश्ती और प्रबंधन करता है और प्रभुसत्ता तथा सीमांत क्षेत्र की स्थिरता की सुरक्षा करता है। चीन और भारत राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क बनाए रखते हैं। उम्मीद है कि भारत चीन के साथ आगे बढ़कर दोनों पक्षों के बीच संपन्न समानताएं एक साथ लागू करेगा और ठोस कदमों से सीमांत क्षेत्र की शांति व अमन चैन की सुरक्षा करेगा।