चीन ने नया इंटरनेट उपग्रह ग्रुप लांच किया
(CRI)09:41:04 2026-10-26

25 अक्तूबर को 10 बजकर 3 मिनट पर चीन ने दक्षिण चीन में स्थित हाई नान वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में लांगमार्च -8 ए वाहक रॉकेट से निम्न पृथ्वी कक्षाओं पर 28वें ग्रुप के इंटरनेट उपग्रह लांच किये। उपग्रह सुचारू रूप से निर्धारित कक्षा में पहुंचाये गये और प्रक्षेपण कार्य पूरी सफलता से संपन्न हुआ।
बताया गया है कि निम्न पृथ्वी कक्षा उपग्रह इंटरनेट पूरे विश्व को कवर करने वाली दूर संचार सेवा प्रदान कर सकते हैं, जिसमें सुदूर क्षेत्र के इंटरनेट कनेक्टिंग, समुद्री दूर संचार, आपात राहत व एक्सट्रीम वातावरण में रियल टाइम कम्युनिकेशन शामिल है।