हांगचोउ में 16.68 मीटर व्यास वाली विशाल टनल बोरिंग मशीन बनकर तैयार
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:41:38 2026-10-23
![]() |
| 22 अक्टूबर को हांगचोउ में टनल बोरिंग मशीन “चाइना रेलवे 1659” के निर्माण कार्य पूरा होने के समारोह का दृश्य। |
22 अक्टूबर को, चाइना रेलवे फोर्थ इंजीनियरिंग ग्रुप ने चाइना रेलवे टनल ग्रुप और चाइना रेलवे इक्विपमेंट के साथ मिलकर विकसित की गई विशाल मड-वॉटर बैलेंस शील्ड टनल बोरिंग मशीन “चाइना रेलवे 1659” को चच्यांग प्रांत के हांगचोउ में पूरी तरह जोड़कर तैयार किया। इसे जल्द ही आनहुई प्रांत के हफेई में G4001 कनेक्टिंग लाइन के पहले खंड (उत्तरी द्वितीय रिंग रोड के पश्चिमी विस्तार) के निर्माण में लगाया जाएगा। बता दें कि “चाइना रेलवे 1659” की खुदाई का व्यास 16.68 मीटर और पूरी मशीन की लंबाई लगभग 125 मीटर है। इसका तैयार होना चीन के विशाल व्यास वाली मड-वॉटर शील्ड टनल बोरिंग मशीनों की तकनीक में एक महत्वपूर्ण सफलता का संकेत है।
