सितंबर तक चीन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 2 करोड़ 47 लाख से अधिक
(CRI)13:48:33 2026-10-23
चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन द्वारा 22 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के अंत तक चीन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी स्टेशनों की कुल संख्या 2 करोड़ 47 लाख 77 हज़ार तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इस अवधि से 37.2 प्रतिशत अधिक है। इनमें सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 52 लाख 7 हज़ार रही, जो साल 2025 की इस अवधि से 16.3 प्रतिशत अधिक है; जबकि निजी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 1 करोड़ 95 लाख 70 हज़ार रही, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 44.0 प्रतिशत ज्यादा है।