चीन-यूरोप मालगाड़ियों की संचालित यात्राओं की संख्या 1.4 लाख के पार


X8059 चीन-यूरोप मालगाड़ी।

22 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे, रूस की राजधानी मॉस्को के लिए रवाना होने वाली चीन-यूरोप मालगाड़ी X8059 के लियाओनिंग प्रांत के शनयांग स्थित फूहे स्टेशन से रवाना होते ही, चीन-यूरोप मालगाड़ियों की संचालित यात्राओं की संख्या 1.4 लाख के पार पहुंच गई। इनके जरिए भेजे गए माल का कुल मूल्य 560 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक दर्ज की गई।

हाल के वर्षों में, रेलवे विभाग ने चीन-यूरोप मालगाड़ियों के मार्ग नेटवर्क का लगातार विस्तार करने और उनकी पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया है। चीन में रेलवे विभाग ने पश्चिमी, मध्य और पूर्वी तीन प्रमुख मार्गों का पूरा उपयोग करते हुए चीन-यूरोप मालगाड़ियों के परिचालन मार्गों को गतिशील रूप से अनुकूलित किया है। वर्तमान में चीन के भीतर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति से चलने वाली चीन-यूरोप मालगाड़ियों के 96 निर्धारित मार्ग हैं, जो चीन के 132 शहरों को जोड़ते हैं। चीन के बाहर रेलवे विभाग ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मार्गों का भी तेजी से विस्तार किया है। इससे उत्तर, मध्य और दक्षिणी मार्गों के समानांतर संचालन वाला बहुआयामी मार्ग नेटवर्क तैयार किया गया है। ये मालगाड़ियां यूरोप के 26 देशों के 237 शहरों और एशिया के 12 देशों के 100 से अधिक शहरों तक पहुंचती हैं, जिससे इनकी सेवा का दायरा लगभग पूरे एशिया और यूरोप तक फैल गया है।