वांग यी ने कांगो (ब्राज़ाविल) के विदेश मंत्री से वार्ता की

(CRI)13:39:47 2026-10-23

22 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में कांगो (ब्राज़ाविल) के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंट सर्जेस बोंडा के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन कांगो (ब्राज़ाविल) के साथ अगले चरण के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की योजना बनाने, रणनीतिक संरेखण को मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग को लगातार आगे बढ़ाने को तैयार है, ताकि द्विपक्षीय सम्बंधों को एक नए स्तर पर ले जाया जा सके। चीन और कांगो (ब्राज़ाविल) चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के सह-अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभा रहे हैं और पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दर 100% के करीब पहुंच रही है। दोनों पक्षों को घनिष्ठ समन्वय जारी रखना चाहिए और 2027 में कांगो (ब्राज़ाविल) में आयोजित होने वाले 10वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की तैयारी करनी चाहिए, ताकि चीन-अफ्रीका सहयोग में उन्नयन और सुधार का एक नया दौर शुरू हो सके।

वांग यी ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर अफ्रीकी देशों की अधिक भूमिका निभाने का समर्थन करता है और अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर विकासशील देशों के वैध अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करने, अंतरराष्ट्रीय सम्बंधों के लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा देने और दक्षिणी देशों की साझा आकांक्षाओं के अनुरूप अधिक न्यायपूर्ण और तर्कसंगत वैश्विक शासन प्रणाली क निर्माण करने को तैयार है।

बोंडा ने कहा कि कांगो (ब्राज़ाविल) दोनों राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने और चीन और कांगो के बीच उच्च स्तरीय साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। कांगो (ब्राज़ाविल) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित सिलसिलेवार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है।