डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हाथियों की यात्रा” का पेइचिंग में प्रीमियर

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हाथियों की यात्रा” का पेइचिंग में प्रीमियर
21 अक्टूबर को “हाथी” प्रीमियर समारोह में पहुँचा और दर्शकों से मिलते हुए।

21 अक्टूबर को डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हाथियों की यात्रा” का देशव्यापी प्रीमियर पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीन, कनाडा और सिंगापुर के संस्थानों के संयुक्त निर्माण में बनी यह फिल्म दो मुख्य कहानियों पर केंद्रित है। पहली कहानी उन हाथियों के झुंड की है, जो उत्तर की ओर जाने के बाद दक्षिण लौट आया था। दूसरी कहानी जंगली एशियाई हाथी “आपाओ” की है, जिसे सफलतापूर्वक जंगल के अनुकूल बनाकर फिर से प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया। फिल्म इन दोनों कहानियों को अलग-अलग समय और स्थान की पृष्ठभूमि में आपस में जोड़ते हुए युन्नान में एशियाई हाथियों के उत्तर की ओर जाने और फिर दक्षिण लौटने की पूरी यात्रा को प्रस्तुत करती है। साथ ही, इसमें एशियाई हाथियों के संरक्षण के लिए चीन सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों का तथ्यपरक दस्तावेजीकरण किया गया है।