चीन में बिजली की खपत पिछले साल की तुलना में 3.9 प्रतिशत बढ़ी

चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक चीन में बिजली की कुल खपत 8,073.4 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.9 प्रतिशत अधिक है।

विभिन्न उद्योगों के लिहाज से देखें तो, प्राथमिक उद्योग में बिजली की खपत 118.2 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल की तुलना में 3.4 प्रतिशत अधिक है। द्वितीयक उद्योग में यह खपत 5,109.8 अरब किलोवाट-घंटे रही, जिसमें 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली खपत 5,063.2 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल की तुलना में 4.3 प्रतिशत अधिक है। उच्च तकनीक और उपकरण विनिर्माण उद्योग की बात करें तो इसमें कुल बिजली की खपत 961.9 अरब किलोवाट-घंटे रही, जिसमें 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। तृतीयक उद्योग में बिजली की खपत 1,610.9 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और बैटरी बदलने से जुड़ी सेवाओं तथा इंटरनेट डेटा सेवाओं में बिजली की खपत क्रमशः 131.5 अरब और 79.3 अरब किलोवाट-घंटे रही। इन दोनों क्षेत्रों में बिजली की खपत में क्रमशः 55.4 प्रतिशत और 41.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, शहरी और ग्रामीण निवासियों की घरेलू बिजली खपत 1,234.6 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है।

इस वर्ष सितंबर में चीन में बिजली की कुल खपत 899.7 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल के इसी समय की तुलना में 1.2 प्रतिशत अधिक है। क्षेत्रों के अनुसार, प्राथमिक उद्योग में बिजली की खपत 13.5 अरब किलोवाट-घंटे रही, जिसमें 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। द्वितीयक उद्योग में यह खपत 580 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल की तुलना में 1.7 प्रतिशत अधिक है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की बिजली खपत 575.1 अरब किलोवाट-घंटे रही, जिसमें 1.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उच्च तकनीक और उपकरण विनिर्माण उद्योग में बिजली की खपत 116.7 अरब किलोवाट-घंटे रही, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 4.6 प्रतिशत अधिक है। सितंबर में तृतीयक उद्योग में बिजली की खपत 185.2 अरब किलोवाट-घंटे रही, जिसमें पिछले साल की तुलना में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और बैटरी बदलने से जुड़ी सेवाओं तथा इंटरनेट डेटा सेवाओं में बिजली की खपत क्रमशः 16.8 अरब और 9.8 अरब किलोवाट-घंटे रही। इन दोनों क्षेत्रों में बिजली की खपत में क्रमशः 57 प्रतिशत और 35.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।