अमेरिकी प्रतिबंधों और दुष्प्रचार पर चीन का कड़ा विरोध

(CRI)10:48:40 2026-10-21

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 20 अक्तूबर को कहा कि अमेरिका ने तथाकथित "व्यापारिक रहस्यों की चोरी" के मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, चीनी कंपनियों को बदनाम किया है और उन पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। यह घोर अन्याय है और चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह अपनी गलत प्रथाओं को जल्द से जल्द सुधारे, अन्यथा चीन जवाबी कार्रवाई में आवश्यक कदम उठाएगा और चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियों का तीव्र विकास मूलभूत अनुसंधान में दीर्घकालिक, गहन निवेश और निरंतर नवाचार का परिणाम है। यह स्वतंत्र तकनीकी नवाचार और खुले सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिससे चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ विश्व को भी लाभ हो रहा है, और इसका तथाकथित "व्यापारिक रहस्यों की चोरी" से कोई सम्बंध नहीं है। चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह चीनी कंपनियों द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति को सही ढंग से देखे, अपने दुष्प्रचार और दमनकारी अभियानों को बंद करे, एक निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी बाजार वातावरण बनाए और चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की समग्र स्थिति की रक्षा करे।