चीन में उद्यमों का R&D निवेश पिछले साल पहली बार 3000 अरब युआन से अधिक
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वित्त मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी “2025 में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वित्तपोषण पर सांख्यिकीय रिपोर्ट” के अनुसार, 2025 में चीन का अनुसंधान एवं विकास (R&D) खर्च बढ़कर 3928.82 अरब युआन हो गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है। इससे R&D निवेश में स्थिर वृद्धि का रुझान बना हुआ है।
निवेश की तीव्रता के लिहाज से, 2025 में चीन के R&D निवेश की तीव्रता यानी GDP में R&D खर्च की हिस्सेदारी बढ़कर 2.80 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष से 0.11 प्रतिशत अंक अधिक है। इस मामले में चीन दुनिया में 12वें स्थान पर रहा। पहली बार चीन का R&D निवेश आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) के सदस्य देशों के औसत स्तर 2.72 प्रतिशत से ऊपर पहुंचा।
2025 में चीन के उद्यमों का R&D खर्च पहली बार 30 ट्रिलियन युआन के पार पहुंच गया, और चीन के कुल R&D खर्च में उनकी हिस्सेदारी 77.4 प्रतिशत रही। यह लगातार चौथा वर्ष है, जब उनकी हिस्सेदारी 77 प्रतिशत से अधिक रही है। कुल R&D खर्च में वृद्धि में उद्यमों का योगदान 73.7 प्रतिशत रहा, जिससे वे चीन में R&D निवेश बढ़ाने का प्रमुख आधार बने रहे। अंतरराष्ट्रीय तुलना में, चीन के उद्यमों के R&D खर्च की हिस्सेदारी 77.4 प्रतिशत रही, जो अमेरिका (77.6 प्रतिशत) और जापान (78.9 प्रतिशत) के स्तर के करीब है। वहीं, यह जर्मनी (68.2 प्रतिशत) और फ्रांस (66.0 प्रतिशत) जैसे यूरोपीय संघ के देशों से अधिक है।
गतिविधियों के प्रकार के अनुसार, 2025 में चीन ने बुनियादी अनुसंधान पर 283.46 अरब युआन, अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर 444.16 अरब युआन और प्रायोगिक विकास पर 320.12 अरब युआन खर्च किए। पिछले वर्ष की तुलना में इन तीनों मदों में क्रमशः 13.3 प्रतिशत, 3.2 प्रतिशत और 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
“14वीं पंचवर्षीय योजना (2021–2025)” के दौरान चीन के R&D खर्च में औसतन 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई। यह दर अमेरिका (8.4 प्रतिशत), जर्मनी (6.2 प्रतिशत), फ्रांस (4.8 प्रतिशत), जापान (5.8 प्रतिशत) और दक्षिण कोरिया (8.9 प्रतिशत) से अधिक रही। इस मामले में चीन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी रहा।