चीन ने ब्रिटेन से ऑटो उद्योग के बारे में गहन सोच कर कदम उठाने का अनुरोध किया

(CRI)13:57:37 2026-10-20

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 19 अक्तूबर को ऑटो उद्योग के बारे में ब्रिटेन के रुख पर पूछे गये सवाल के जवाब में बताया कि चीन ब्रिटेन की कार्रवाई पर कड़ी नज़र रखेगा। अगर ब्रिटेन चीनी इलेक्ट्रॉनिक वाहन पर नियंत्रित कदम उठाएगा, तो चीन जवाबी नियंत्रण करेगा और चीनी व्यवसाय के वैध हितों की सुरक्षा करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन और ब्रिटेन की ऑटो इंडस्ट्रीज़ के बीच सहयोग एक-दूसरे का पूरक, बराबर और आपसी फ़ायदे वाला है। चीन और ब्रिटेन एक दूसरे का महत्वपूर्ण आर्थिक व व्यापारिक साझेदार हैं। चीन ब्रिटेन से डब्ल्यूटीओ नियम का पालन कर गहराई से सोच कर कदम उठाने और ईयू के इशारे पर नहीं नाचने का अनुरोध करता है।