जनवरी से सितंबर तक चीन में रेल यात्रियों की संख्या 371 करोड़ रही
चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी से सितंबर तक कुल 371 करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवाएँ प्रदान कीं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.8 प्रतिशत अधिक हैं। यह आंकड़ा इसी अवधि के लिए अब तक का सर्वाधिक है।
जनवरी से सितंबर तक, रेलवे द्वारा प्रतिदिन औसतन 11,511 यात्री ट्रेनें चलाई गईं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.3 प्रतिशत अधिक है। क्वांगचोउ–शेनचेन–हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे और चीन–लाओस रेलवे से क्रमशः 2 करोड़ 58 लाख 45 हजार और 2 लाख 65 हजार सीमा-पार यात्राएं दर्ज की गईं। ये आंकड़े पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में क्रमशः 11.8 प्रतिशत और 37.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। वहीं, चीन-मंगोलिया, चीन-रूस, चीन-वियतनाम तथा चीन-उत्तर कोरिया के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रेनें भी सुचारू रूप से चलाई गईं, जिससे सीमा-पार पर्यटन को बढ़ावा मिला।
जनवरी से सितंबर तक, रेलवे द्वारा कुल 2,860 पर्यटन ट्रेनें चलाईं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 25.5 प्रतिशत अधिक हैं। इनमें 1,613 विशेष पर्यटन ट्रेनें और 1,247 पर्यटन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, संगीत प्रेमियों और खेल प्रशंसकों के लिए विशेष ट्रेनों सहित 947 ट्रेनें चलाई गईं, जिससे खानपान, होटल और सांस्कृतिक एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिला।