ली छ्यांग ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति से मुलाकात की
15 अक्टूबर की दोपहर को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने चीनी की राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में चीन की राजकीय यात्रा पर आए बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिडियन बोको से भेंट की।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन और बोत्सवाना के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है। हाल के वर्षों में, दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों के बदौलत, चीन-बोत्सवाना संबंधों ने विकास की अच्छी गति बनाए रखी है। चीन, बोत्सवाना के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन का पालन करने, राजनीतिक आपसी विश्वास को और मजबूत करने, एक-दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर आपस में दृढ़ता से समर्थन करने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का निरंतर विस्तार करने, संयुक्त रूप से विकास और पुनरुद्धार को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर है।
बोको ने कहा कि बोत्सवाना चीन की अभूतपूर्व विकास उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान, उन्होंने और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया, जो एक मील का पत्थर है। बोत्सवाना एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, बोत्सवाना के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए चीन के मजबूत समर्थन और सहायता की सराहना करता है, और चीन के साथ व्यापार का विस्तार करने और बुनियादी ढांचे, तकनीकी नवाचार, चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल, और सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए चीन की शून्य-टैरिफ नीति का सदुपयोग करने को तैयार है।