चीनी प्रधानमंत्री उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे
(CRI)09:11:57 2026-10-16
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 15 अक्टूबर को जानकारी दी कि उज़्बेकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला निगमातोविच अरिपोव के निमंत्रण पर, चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग 17 से 18 अक्टूबर तक उज़्बेकिस्तान की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
वहीं, ताजिकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री कोहिर रासुलजोदा के निमंत्रण पर, ली छ्यांग 18 से 20 अक्टूबर तक ताजिकिस्तान की आधिकारिक यात्रा करेंगे और शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के सरकारी प्रमुखों (प्रधानमंत्रियों) की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेंगे।
इसके साथ ही, रूसी संघ के प्रधानमंत्री मिखाइल व्लादिमीरोविच मिशुस्तिन के निमंत्रण पर, ली छ्यांग 20 से 22 अक्टूबर तक चीन-रूस प्रधानमंत्रियों की 31वीं नियमित बैठक में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे।