चीन में विदेशी निवेश उद्यमों की संख्या 5.7 प्रतिशत बढ़ी: चीनी वाणिज्य मंत्रालय
(CRI)09:09:31 2026-10-16
चीनी वाणिज्य मंत्रालय की 15 अक्टूबर को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मंत्रालय ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर 2025 के विदेशी निवेश संबंधी वार्षिक आंकड़ों का संकलन पूरा कर लिया है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में चीन में कुल 4 लाख 61 हजार विदेशी निवेश उद्यमों ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जमा की। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 5.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं, चीन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का कुल इक्विटी स्टॉक 268 खरब युआन तक पहुंच गया है। इसमें लगातार छह वर्षों से बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इस मामले में चीन दुनिया में दूसरे स्थान पर है।