33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड का रिले स्वागत समारोह आयोजित

(CRI)13:42:43 2026-10-14

33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड का रिले स्वागत समारोह 14 अक्तूबर की सुबह चीन के चीलिन प्रांत के छांगछुन शहर में आयोजित हुआ।

बताया जाता है कि 33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड अगले साल 15 से 25 जनवरी तक छांगछुन शहर में आयोजित होंगे। इसे छांगछुन मुख्य प्रतियोगिता क्षेत्र और चीलिन उप-प्रतियोगिता क्षेत्र में बांटा जाएगा। वर्ष 2009 में हेलोंगच्यांग प्रांत के हार्पिन शीतकालीन यूनिवर्सियाड के बाद यह चीन में इस खेलों का दूसरा आयोजन होगा।