चन छिनवन चाइना ओपन की पहली स्थानीय महिला एकल चैंपियन बनीं

(CRI)09:55:10 2026-10-13

पेइचिंग समयानुसार 11 अक्टूबर को, 2026 चाइना ओपन महिला एकल फाइनल में, चन छिनवन ने मिरा आंद्रीवा को 2-0 से हराकर खिताब जीता। चन छिनवन ने न केवल अपना पहला चाइना ओपन महिला एकल खिताब जीता, बल्कि यह उनका पहला 1000 श्रेणी का खिताब भी है। साथ ही, वह चाइना ओपन के इतिहास में पहली स्थानीय खिलाड़ी बनी जिसने महिला एकल खिताब अपने नाम किया।

चन छिनवन ने पहले सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 7-5 से जीत हासिल की। जबकि दूसरे सेट में, चन छिनवन ने नौवें गेम में फिर से महत्वपूर्ण ब्रेक पूरा किया, और उसके बाद अपनी सर्विस वाले निर्णायक गेम में चन छिनवन ने मौके का फायदा उठाया। इस तरह 6-4 से एक और सेट जीता, आंद्रीवा को 2-0 से हराकर 2026 चाइना ओपन महिला एकल खिताब जीता।

बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन चीन के राष्ट्रीय खेल अखिल ब्यूरो, चाइना मीडिया ग्रुप और पेइचिंग नगर जन सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।