140वां कैंटन मेला 15 अक्टूबर से होगा शुरू, चीनी प्रधानमंत्री लेंगे हिस्सा

(CRI)09:51:50 2026-10-13

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे यातोंग ने सोमवार को जानकारी दी कि 140वां कैंटन मेला (चीन आयात-निर्यात मेला) 15 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में आयोजित होगा। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग मेले के उद्घाटन समारोह और इससे जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह मुख्य भाषण भी देंगे।