वांग यी और रूसी राष्ट्रपति के सहायक ने की भेंट
(CRI)13:45:57 2026-10-13

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 12 अक्तूबर को राजधानी पेइचिंग में रूस के राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री समिति के अध्यक्ष निकोलाई पात्रुशेव के साथ मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है। समुद्र दुनिया को जोड़ने वाला नीला बंधन है, जो सभी देशों की सुरक्षा और दीर्घकालीन विकास से संबंधित है। चीन और रूस यूएन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश और बड़े समुद्री देश होने के नाते अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मामलों में अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग की विशाल संभावना है।
दोनों पक्षों ने अन्य समान दिलचस्पी वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया।