गुइझोउ प्रांत के गांव टी-स्टेज: पहाड़ों के आंचल से लेकर वैश्विक मंच तक

गुइझोउ प्रांत के कैली शहर स्थित मिऔ तथा थोन जनजातीय समुदाय कल्चरल पार्क में, हर शुक्रवार से रविवार की शाम एक खास फैशन शो का आयोजन होता है। T-स्टेज पर कैटवॉक करने वाले लोग कोई पेशेवर मॉडल नहीं हैं, बल्कि आसपास के इलाकों के साधारण ग्रामीण हैं— वे कढ़ाई करने वाली महिलाएँ और माताओं की भूमिका निभाने वाली साधारण ग्रामीण औरतें हैं, जो आम दिनों में कढ़ाई करने, छोटे-मोटे स्टॉल लगाने और अपने परिवारों की देखभाल में व्यस्त रहती हैं।

जुलाई 2024 में, ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक जातीय पोशाकों को प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से, मिऔ समुदाय के युवा गु अज़िन ने अपने गृहनगर में एक विलेज टी-स्टेज शो का आयोजन किया। उन्हें यह उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि इसमें भाग लेने के लिए इतने अधिक लोग पंजीकरण करा लेंगे कि यह कार्यक्रम एक या दो दिनों में भी समाप्त नहीं हो सकेगा। इस प्रकार “विलेज टी-स्टेज” (Cun T) का जन्म हुआ, जो धीरे-धीरे स्थानीय क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पहचान बन गया।

आज के दक्षिण-पूर्वी गुइझोउ प्रांत में, सुई-धागे के वही सदियों पुराने टांके परिंदों और तितलियों को तो जीवंत कर ही रहे हैं, साथ-साथ एक नए दौर के सुनहरे जीवन को भी बुन रहे हैं।