छंगतू से ल्हासा तक निर्धारित मालगाड़ी सेवा शुरू
(CRI)13:40:11 2026-10-12

चित्र चाइना रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से है।
चीन के स्छ्वान प्रांत के छंगतू से शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा तक निर्धारित मालगाड़ी सेवा 11 अक्तूबर को औपचारिक रूप से शुरू की गई। पहली मालगाड़ी में 25 डिब्बे थे, जिनका कुल माल का वज़न 500 टन से ज़्यादा था। इनमें लकड़ी, अनाज, रासायनिक उत्पाद और धातु उत्पाद समेत 10 से अधिक प्रकार शामिल हैं।
बताया जाता है कि यह मालगाड़ी पाओछंग, लानयू और छिंगहाई-शित्सांग आदि कई प्रमुख रेलवे लाइनों से गुजरती है। यात्रा का कुल समय लगभग 68 घंटे है। चौथी तिमाही की रेल समय सारिणी में शामिल किए जाने के बाद स्छ्वान से शीत्सांग के बीच रेलगाड़ी का समय तय कर दिया गया है। इससे शीत्सांग पहुंचने वाले सामान की सप्लाई ज़्यादा स्थिर हो गई है।