वांग यी ने प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों के राजनीतिज्ञों के संयुक्त पर्यवेक्षण मंडल से मुलाकात की
सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक मामला आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने 9 अक्तूबर को पेइचिंग में प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों के राजनीतिज्ञों के संयुक्त पर्यवेक्षण मंडल से मुलाकात की ।
इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीन और प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी अधिक स्थिर और परिपक्व हो गयी है। चीन द्वीपीय देशों का अपनी राष्ट्रीय स्थिति के मुताबिक अपनी जनता द्वारा खुद चुने गये विकास रास्ते पर चलने का पूरा समर्थन करता है। चीन उनके साथ अधिक घनिष्ठ चीन-प्रशांत महासागर द्वीप देश साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने को तैयार है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चीन द्वारा लंबे समय से दी गयी बड़ी सहायता के प्रति आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि वे एक चीन नीति का पालन कर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ आवाजाही को मजबूत करने को तैयार है ।