साल में 7 महीने बर्फिली होना कैसा लगता है?
पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के मुदांजियांग में स्थित “स्नो टाउन” में साल के सात महीने बर्फ गिरती है। आखिर यह कैसा लगता है?
"अतीत में, यहाँ के स्थानीय लोगों के लिए बर्फ़बारी एक भारी बोझ हुआ करती थी। ठंड बढ़ते ही यह पहाड़ों को सील कर देती थी, सड़कें बंद कर देती थी और सारा कामकाज ठप हो जाता था। हालाँकि, अब यह एक ऐसी चीज़ बन चुकी है जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। होमस्टे पूरी तरह से बुक रहते हैं, लोग पारंपरिक कढ़ाई वाले गरम पकवान के लिए कतारों में खड़े होते हैं, और पर्यटकों का एक “वाह, कितना सुंदर है”! कहना पूरे इलाके को उत्साह और गरमाहट से भर देता है— भले ही तापमान शून्य से लगभग 20 डिग्री सेल्सियस नीचे (-20°C) ही क्यों न हो।
यह वही बर्फ़ है जो कभी दैनिक जीवन पर भारी बोझ बन जाती थी, लेकिन आज यही बर्फ़ पर्यटकों की भीड़ और इंटरनेट पर 'लाइक्स व क्लिक्स' खींच रही है। बर्फ़बारी जितनी भारी होती है, यहाँ का कारोबार उतना ही अधिक महक उठता है।
