रणनीतिक संचार को और गहरा कर व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देंगे चीन-रूस: चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)10:09:07 2026-10-09

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 8 अक्तूबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री समिति के अध्यक्ष निकोलाई पतरुशेव की चीन यात्रा के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि चीन इस यात्रा के अवसर पर रूस के साथ रणनीतिक संचार को और गहरा करने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने को तैयार है, ताकि नए युग में चीन-रूस सम्बंधों के विकास में लगातार नई गति प्रदान की जा सके।
रूसी राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री समिति के अध्यक्ष निकोलाई पतरुशेव 8 से 13 अक्टूबर तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, सीपीसी केंद्रीय कमेटी के वैदेशिक मामले आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी उनसे बातचीत करेंगे।