नये दौर की रणनीतिक वार्ता करेंगे चीन और फ्रांस
(CRI)09:59:36 2026-10-09
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 अक्तूबर को नियमित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति के वैदेशिक मामले सलाहकार इमैनुएल बॉन 9 से 13 अक्तूबर तक चीन की यात्रा करेंगे और सीपीसी केंद्रयी कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक कार्य आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी के साथ नये दौर का चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्तालाप करेंगे।
माओ निंग ने कहा कि दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग पर रणनीतिक संवाद करेंगे और समान चिंता वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर रायों का आदान-प्रदान करेंगे। चीन की उम्मीद है कि यह वार्ता द्विपक्षीय व बहुपक्षीय मुद्दों पर समन्वय मजबूत करेगी और चीन-फ्रांस, चीन-ईयू सम्बंध के स्थिर विकास को बढ़ाएगी।