चीन ने फिर जापान से चाकू लेकर चीनी दूतावास में घुसने वाले अपराधी को सख्त सज़ा देने का अनुरोध किया

(CRI)09:56:51 2026-10-09

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 अक्टूबर को एक नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि चीन फिर से जापान से अपील करता है कि वह उस अपराधी को कड़ी सज़ा दे जो चीनी दूतावास में चाकू लेकर घुसा था, ताकि दूसरों को चेतावनी मिल सके।

माओ निंग ने कहा कि जापानी आत्म रक्षा दल का आफिसर जो चाकू लेकर चीनी दूतावास में घुसा और उस ने चीनी राजनयिकों को हिंसक धमकी दी, यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अभूतपूर्व गंभीर घटना है। इसमें जापान में दक्षिण पंथी शक्ति की सक्रियता और आत्मरक्षा दल के व्यक्तियों के शिक्षा व प्रबंधन की कमी दिखाई देती है।

माओ निंग ने कहा कि जापान इस घटना को कानून के हिसाब से गंभीरता से संभालेगा या नहीं, यह इस बात की परीक्षा है कि जापान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी ज़िम्मेदारियों को सच में पूरा करेगा या नहीं और यह बात जापान की राष्ट्रीय साख और अंतरराष्ट्रीय छवि से भी जुड़ी है।