अमेरिका थाइवान मुद्दे को सावधानी से संभाले: चीनी विदेश मंत्रालय
6 अक्टूबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
इस मौके पर रॉयटर्स के एक संवाददाता ने पूछा कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि 2028 से पहले चीन द्वारा थाइवान पर "हमला" करने की संभावना लगातार कम होती जा रही है। इस पर चीनी विदेश मंत्रालय की क्या प्रतिक्रिया है?
प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि थाइवान का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला है और इसका समाधान पूरी तरह से चीन करेगा, जिसमें किसी भी बाहरी ताकत का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका को चीनी और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना चाहिए, एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिकी संयुक्त विज्ञप्तियों का पालन करना चाहिए और थाइवान के मुद्दे को सावधानीपूर्वक संभालना चाहिए।
रॉयटर्स के रिपोर्टर ने पूछा कि चीन के थाइवान को हाल ही में अमेरिका से खरीदे गए दो एफ-16वी लड़ाकू विमान प्राप्त हुए हैं और इस वर्ष 64 और विमान प्राप्त करने की योजना है। इस पर विदेश मंत्रालय की क्या प्रतिक्रिया है?
क्वो च्याखुन ने कहा कि थाइवान को अमेरिका द्वारा हथियारों की बिक्री का कड़ा विरोध करने का चीन का रुख सुसंगत और स्पष्ट है।
इसके अलावा, 7 अक्टूबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की कि रूसी राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री समिति के अध्यक्ष निकोलाई पतरुशेव 8 से 13 अक्टूबर तक चीन का दौरा करेंगे। और इस दौरान सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी उनसे बातचीत करेंगे।