संयुक्त बयान समेत चार राजनीतिक दस्तावेज़ चीन-जापान सम्बंध के राजनीतिक कानून का आधार हैं: चीनी विदेश मंत्रालय
29 सितंबर को चीन-जापान संयुक्त बयान जारी करने की 54वीं वर्षगांठ है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में कहा कि संयुक्त बयान समेत चार राजनीतिक दस्तावेजों ने चीन-जापान सम्बंध का कानूनी आधार रखा है, जिसने इतिहास, थाईवान आदि महत्वपूर्ण सैद्धांतिक सवाल के समुचित समाधान के लिए राजनीतिक नियम निर्धारित किया है। उनको तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए, उनसे पीछे नहीं हटना चाहिए और उनको बर्बाद नहीं करना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि जापान ने संयुक्त बयान में साफ़ कहा कि वह युद्ध की जिम्मेदारी का गहराई से आत्म निरीक्षण करता है, चीन लोक गणराज्य को चीन की एकमात्र कानूनी सरकार मानता है, चीन सरकार के इस पक्ष की पूरी समझ और सम्मान करता है कि थाईवान चीन लोक गणराज्य की भूमि का एक अभिन्न अंग है।
प्रवक्ता ने बल दिया कि आज चीन-जापान सम्बंध फिर गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। उसका स्रोत द्विपक्षीय सम्बंध के राजनीतिक आधार की बर्बादी है।
उन्होंने कहा कि चीन फिर जापानी शासन से आत्म निरीक्षण कर गलती ठीक करने और ठोस कदमों से चार राजनीतिक दस्तावेजों की प्रारंभिक भावना पर लौटने का अनुरोध करता है।