शांगहाई में हाई-स्पीड रेलवे का निर्माण कार्य लगातार जारी

शांगहाई में हाई-स्पीड रेलवे का निर्माण कार्य लगातार जारी
22 सितंबर को चाइना रेलवे के फोर्थ ब्यूरो के बाओहुई गर्डर निर्माण केंद्र में बॉक्स गर्डर की कंक्रीट ढलाई का दृश्य।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

22 सितंबर को शांगहाई-नानचिंग-हेफेई हाई-स्पीड रेलवे के शांगहाई-नानचिंग खंड के मुख्य निर्माण कार्य के पहले और दूसरे पैकेज तथा शांगहाई-सूचोउ-नानथोंग रेलवे के दूसरे चरण के मुख्य निर्माण कार्य के तीसरे पैकेज के लिए प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर बनाने वाले चाइना रेलवे के फोर्थ ब्यूरो के बाओहुई गर्डर निर्माण केंद्र में 32.6 मीटर लंबा और 370.7 टन वजनी एक बॉक्स गर्डर सफलतापूर्वक ढाला गया। इसके साथ ही इस निर्माण केंद्र में कुल 1,668 बॉक्स गर्डर के प्रीकास्ट निर्माण का काम पूरा हो गया है। इससे शांगहाई-नानचिंग-हेफेई हाई-स्पीड रेलवे के शांगहाई-नानचिंग खंड और शांगहाई-सूचोउ-नानथोंग रेलवे के दूसरे चरण की परियोजनाओं के निर्माण को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है। वहीं, शांगहाई शहर में नई हाई-स्पीड रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण अब अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है।