वर्ष 2030 तक चीन में समुद्री जीडीपी 130 खरब युआन से अधिक होगी

(CRI)09:44:08 2026-09-23


चित्र VCG से है।

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 22 सितंबर को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इसमें प्राकृतिक संसाधनों का सुरक्षित, कुशल और टिकाऊ उपयोग बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।

संबंधित अधिकारी ने कहा कि समुद्री क्षेत्र में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों की संभावना विशाल है। हम समुद्री विकास, उपयोग और संरक्षण मजबूत करेंगे, ताकि समुद्री अर्थव्यवस्था का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ सके।

अनुमान है कि वर्ष 2030 तक पूरे चीन में समुद्री जीडीपी 130 खरब युआन से अधिक होगी। उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी समुद्री आर्थिक क्षेत्रों की विकिरण व प्रोत्साहन क्षमता और विकास व खुलेपन का स्तर उन्नत होगा।

इसके अलावा, वर्ष 2030 तक चीन में समुद्री जैवचिकित्सा उद्योग का मूल्य संवर्धन 1.3 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2025 से तीन गुणा अधिक है। वहीं, अपतटीय पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता दोगुना बढ़कर 10 करोड़ किलोवाट तक पहुंचेगी।