जनवरी-अगस्त में यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा का विदेशी व्यापार आयात-निर्यात 130 खरब युआन से अधिक

(CRI)09:40:50 2026-09-23

रिपोर्टर को 22 सितंबर को शांगहाई सीमा शुल्क से पता चला कि इस साल के पहले 8 महीनों में, चीन के यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र का माल व्यापार आयात-निर्यात कुल मूल्य 131.6 खरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इस समान अवधि से 18.8 प्रतिशत अधिक है। यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र के माल व्यापार आयात-निर्यात का पैमाना इतिहास में इसी अवधि के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, और लगातार 18 महीनों से सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर रहा है।

यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र का विदेशी व्यापार कुल मूल्य का राष्ट्रीय हिस्सा बढ़कर 37.8 फीसदी हो गया है, जिसने राष्ट्रीय विदेशी व्यापार के "संतुलनकारी पत्थर" की भूमिका को पूरी तरह से निभाया है।