पहली छमाही में विनिर्माण क्षेत्र में AI के प्रमुख अनुप्रयोगों की पहुंच 34% के पार

2026 विश्व विनिर्माण सम्मेलन।
20 सितंबर को आनहुई प्रांत के हफेई शहर में आयोजित 2026 विश्व विनिर्माण सम्मेलन में राष्ट्रीय औद्योगिक सूचना सुरक्षा विकास अनुसंधान केंद्र द्वारा जारी “विनिर्माण उद्योग के डिजिटल एवं स्मार्ट बदलाव की क्षमता का स्तर (2026)” रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल की पहली छमाही में चीन के विनिर्माण उद्योग में AI के प्रमुख अनुप्रयोगों की पहुंच 34.2 प्रतिशत रही। देशभर में औद्योगिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी के एकीकरण का विकास स्तर 67.1 तक पहुंच गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि चीन का विनिर्माण उद्योग अब डिजिटल, नेटवर्क और स्मार्ट तकनीकों के समन्वित विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है।
रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल बुनियादी ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है। अनुसंधान एवं विकास तथा डिजाइन, उत्पादन एवं विनिर्माण और संचालन एवं प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक अपनाने वाली कंपनियों का अनुपात क्रमशः 86.3 प्रतिशत, 69.5 प्रतिशत और 81.4 प्रतिशत रहा। नेटवर्क आधारित सहयोग का भी तेजी से विस्तार हुआ है और देशभर में करीब आधी कंपनियां नेटवर्क आधारित सहयोग कर रही हैं। डिजिटल ट्विन, नेटवर्क सहयोग और स्मार्ट उत्पादन जैसे नए कारोबारी प्रारूप एवं मॉडल तेजी से उभर रहे हैं। स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। विनिर्माण उद्योग के प्रमुख क्षेत्रों में AI तकनीक के अनुप्रयोग की पहुंच 34.2 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.5 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं, बड़े पैमाने की विनिर्माण कंपनियों में से 10.6 प्रतिशत ने कारोबारी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए AI के बड़े मॉडलों का इस्तेमाल किया।
क्षेत्रीय स्तर पर देखें तो औद्योगिक रूप से मजबूत प्रांत लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें आनहुई प्रांत का औद्योगिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी के एकीकरण का विकास स्तर बढ़कर 68.2 हो गया, जो पूरे चीन में पांचवें और मध्य चीन में पहले स्थान पर है। पूरे आनहुई प्रांत में प्रमुख उद्योगों की बड़ी विनिर्माण कंपनियों के डिजिटल बदलाव और छोटी विनिर्माण कंपनियों में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल के मामले में "दोहरी पूर्ण कवरेज" लगभग हासिल कर ली गई है। "AI + विनिर्माण" के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। विनिर्माण उद्योग के प्रमुख क्षेत्रों में AI तकनीक के अनुप्रयोग की पहुंच और बड़ी विनिर्माण कंपनियों में AI बड़े मॉडलों के इस्तेमाल की पहुंच के मामले में आनहुई क्रमशः देशभर में पांचवें और सातवें स्थान पर है।