चीन ने छिनलिंग उपग्रह 01 और 02 सहित 9 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया
(CRI)09:31:38 2026-09-21

20 सितंबर को 12 बजकर 3 मिनट पर, चीन ने तोंगफंग वाणिज्यिक अंतरिक्ष नवाचार परीक्षण क्षेत्र में लिच्येन-1 Y18 प्रक्षेपण यान का उपयोग कर छिनलिंग उपग्रह 01, 02, फूच्यांग-4 उपग्रह, फंगछंग प्रथम उपग्रह, तिथिंग 01 समूह A/B/C उपग्रह, सुपर इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग-1 उपग्रह और युनश्याओ अन्वेषक उपग्रह सहित कुल 9 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया। उपग्रहों ने सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया, और प्रक्षेपण मिशन पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ।
यह मिशन लिजच्येन-1 प्रक्षेपण यान की 16वीं उड़ान थी।