चीन-अमेरिका व्यापार परामर्श का नया दौर शुरू होगा
(CRI)09:07:08 2026-09-20
19 सितंबर को चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने चीन-अमेरिका व्यापार परामर्श से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के मुताबिक, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीनी उप प्रधानमंत्री ह लिफ़ंग एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 19 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा करेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष व्यापार परामर्श करेंगे।
प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों पक्ष दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को मार्गदर्शन के रूप में लेते हुए आपसी चिंता वाले आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा और परामर्श करेंगे।