चीनी नौसेना के 48वें एस्कॉर्ट टास्क फोर्स की बांग्लादेश यात्रा
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:59:22 2026-09-20
चीनी नौसेना का 48वां एस्कॉर्ट टास्क फोर्स 17 सितंबर को बांग्लादेश के चटगाँव बंदरगाह पहुँचा, जहाँ से उसकी 5-दिवसीय सद्भावना यात्रा की शुरुआत हुई।
स्थानीय समयानुसार 14 बजे, चीन और बांग्लादेश के राष्ट्रध्वज फहराते हुए एस्कॉर्ट टास्क फोर्स के युद्धपोत 'थांगशान' और 'ताछिंग' धीरे-धीरे चटगाँव बंदरगाह में दाखिल हुए। बंदरगाह पर बांग्लादेशी नौसेना के अधिकारियों व जवानों के प्रतिनिधियों, बांग्लादेश में चीन के दूतावास के कर्मचारियों, चीन की वित्तपोषित संस्थाओं तथा प्रवासी चीनी समुदाय के 100 से अधिक लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
यात्रा के दौरान, चीन और बंग्लादेश दोनों पक्ष पेशेवर विचार-विमर्श, युद्धपोतों का अवलोकन, मैत्रीपूर्ण खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ और डेक रिसेप्शन जैसे विविध आयोजनों में भाग लेंगे।
