“चीन-आसियान ई-कॉमर्स सहयोग सुदृढ़ीकरण पहल” की कार्यान्वयन योजना जारी
17 सितंबर को, “आसियान के साथ डिजिटल जुड़ाव: नए अवसरों की साझा साझेदारी” थीम पर आधारित 2026 चीन-आसियान सिल्क रोड ई-कॉमर्स प्रचार कार्यक्रम का आयोजन क्वांगशी के नाननिंग में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान “चीन-आसियान ई-कॉमर्स सहयोग सुदृढ़ीकरण पहल” की कार्यान्वयन योजना औपचारिक रूप से जारी की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गतिविधि का आयोजन क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश की सरकार द्वारा किया गया, जिसका संयुक्त संचालन प्रदेश के वाणिज्य विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, विदेश मामलों के कार्यालय, बाज़ार पर्यवेक्षण प्रशासन और नाननिंग शहर की सरकार द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य वाणिज्य मंत्रालय के “चीन में खरीदारी” और “सिल्क रोड ई-कॉमर्स से दुनिया को लाभ” अभियानों और प्रदेश के पार्टी समिति तथा सरकार द्वारा उपभोग की गुणवत्ता और विस्तार को बढ़ावा देने संबंधी कार्य निर्देशों को गहराई से लागू करना है। ई-कॉमर्स को एक कड़ी के रूप में उपयोग करते हुए, इसका लक्ष्य “आसियान में उत्पादन—क्वांगशी में वितरण—चीन में बिक्री” की एक नई ई-कॉमर्स आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना है, ताकि डिजिटल व्यापार के माध्यम से अधिक घनिष्ठ “चीन-आसियान साझा भविष्य समुदाय” के निर्माण को गति दी जा सके और उच्च गुणवत्ता वाले 'बेल्ट एंड रोड' निर्माण में योगदान दिया जा सके।