रूस पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चीन ने जताया विरोध

(CRI)10:03:56 2026-09-18

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध विधेयक की विधायी प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति को रूसी तेल और गैस के प्रमुख खरीदारों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। हालांकि, विधेयक में किसी भी विशिष्ट देश का नाम नहीं लिया गया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 17 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा दुनिया के देशों के साथ समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर सामान्य आर्थिक और व्यापारिक सहयोग करता है। ऐसा सहयोग न तो किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ होता है और न ही किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप या दबाव के अधीन है। उन्होंने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार के बिना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनुमति के बगैर किए जाने वाले "लॉन्ग-आर्म ज्यूरिस्डिक्शन" का हमेशा विरोध करता है।