वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक में हांगकांग तीसरे स्थान पर

(CRI)10:01:09 2026-09-18

16 सितंबर को एक ब्रिटिश थिंक टैंक और चीन (शनचन) विकास संस्थान ने संयुक्त रूप से "वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक" रिपोर्ट का 40वां संस्करण जारी किया। इसमें हांगकांग वैश्विक स्तर पर तीसरे और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहले स्थान पर बना रहा।

इस पर 17 सितंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि यह हांगकांग की अनूठी स्थिति और उसके फायदों के साथ-साथ "एक देश, दो व्यवस्था" की विकास संभावनाओं में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि "एक देश, दो व्यवस्था" के तहत हांगकांग की अर्थव्यवस्था लगातार विकसित हुई है और एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय, शिपिंग और व्यापार केंद्र के रूप में उसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। इस साल की पहली छमाही में हांगकांग के शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए जुटाई गई धनराशि 203.3 अरब हांगकांग डॉलर तक पहुंच गई, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

क्वो च्याखुन ने यह भी कहा कि "वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक" की रिपोर्ट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में हांगकांग के मजबूत आकर्षण, प्रभाव और प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है।