23वां चीन-आसियान एक्सपो नाननिंग में उद्घाटित
(CRI)10:00:28 2026-09-18

23वें चीन-आसियान एक्सपो (CAEXPO) का उद्घाटन 17 सितंबर को दक्षिण चीन के क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष के एक्सपो में 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,400 से अधिक उद्यम हिस्सा ले रहे हैं। तिमोर-लेस्ते पहली बार एक्सपो के सह-मेजबान के रूप में शामिल हुआ है। वहीं, आसियान के विस्तार के बाद यह पहली बार है जब सभी 11 आसियान सदस्य देश नाननिंग में एक साथ जुटे हैं।
इस वर्ष के एक्सपो में पहली बार आसियान आवश्यकता प्रदर्शनी क्षेत्र भी बनाया गया है, जिसका उद्देश्य व्यापारिक मांग और आपूर्ति के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इसके साथ ही, 23वां चीन-आसियान व्यापार और निवेश शिखर सम्मेलन भी 17 सितंबर को नाननिंग में शुरू हुआ।