साढ़े चार महीने का ग्रीष्मकालीन मछली पकड़ने पर प्रतिबंध खत्म, मछुआरे फिर समुद्र में उतरे
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:44:30 2026-09-17
![]() |
| 16 सितंबर को चच्यांग प्रांत के चोउशान शहर के फुतुओ जिले से बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाली नावें पीले सागर की ओर रवाना होते हुए। |
16 सितंबर को दोपहर 12 बजे उत्तरी अक्षांश 35 डिग्री से 26 डिग्री 30 मिनट के बीच स्थित पीले सागर और पूर्वी चीन सागर के समुद्री क्षेत्रों में साढ़े चार महीने से जारी ग्रीष्मकालीन मछली पकड़ने पर प्रतिबंध समाप्त हो गया। इसके साथ ही, 2026 में चीन के समुद्री क्षेत्रों में लागू ग्रीष्मकालीन मछली पकड़ने पर प्रतिबंध पूरी तरह समाप्त हो गया और मछुआरों ने फिर से समुद्र में मछली पकड़ने का काम शुरू किया।
