अगस्त में चीन की अर्थव्यवस्था में “तीन स्थिरता और दो तेजी” की विशेषताएं
अगस्त में चीन में निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के अतिरिक्त मूल्य में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस वर्ष जनवरी-अगस्त अवधि में अचल संपत्ति निवेश में साल-दर-साल 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन बौद्धिक संपदा उत्पादों में निवेश 9.2 प्रतिशत बढ़ा। नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में समग्र स्थिरता बनी हुई है और विकास लगातार नए एवं उच्च गुणवत्ता वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।
“अगस्त के प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर नजर डालें तो अर्थव्यवस्था के संचालन में मुख्य रूप से ‘तीन स्थिरता और दो तेजी’ की विशेषताएं दिखाई देती हैं।” 15 सितंबर को राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता, मुख्य अर्थशास्त्री और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के समग्र सांख्यिकी विभाग के निदेशक फू लिंगहुई ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “तीन स्थिरता” से आशय उत्पादन, रोजगार और कीमतों में स्थिरता से है, जबकि “दो तेजी” का अर्थ उभरते उद्योगों और आयात-निर्यात में तेज वृद्धि से है।
संपूर्ण औद्योगिक व्यवस्था, लगातार बढ़ती तकनीकी क्षमता और बेहतर होती उत्पाद गुणवत्ता के आधार पर चीन पारस्परिक लाभ और साझा जीत के सिद्धांत पर दुनिया के विभिन्न देशों के साथ आर्थिक एवं व्यापारिक आदान-प्रदान का विस्तार कर रहा है। बता दे कीं अगस्त में चीन के माल के आयात-निर्यात के कुल मूल्य में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 19.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।