अगस्त में चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित
15 सितंबर की सुबह, चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अगस्त में चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हुई और इसके विकास में नए और सकारात्मक रुझान दिखाई दिए।
औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई, जिसमें उपकरण निर्माण और उच्च-तकनीकी निर्माण में तीव्र वृद्धि देखी गई। अगस्त में, पूरे चीन में निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के मूल्यवर्धन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले महीने की तुलना में 0.7 प्रतिशत अधिक है।
सेवा क्षेत्र में स्थिर वृद्धि जारी रही, जिसमें आधुनिक सेवा उद्योगों ने मजबूत गति प्रदर्शित की। अगस्त में, राष्ट्रीय सेवा क्षेत्र उत्पादन सूचकांक में पिछले वर्ष के इस अवधि की तुलना में 4.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ। क्षेत्रवार देखें तो, सूचना प्रसारण, सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं, लीजिंग और व्यावसायिक सेवाएं, तथा परिवहन, भंडारण और डाक सेवाओं के उत्पादन सूचकांकों में क्रमशः 9.6 प्रतिशत, 9.0 प्रतिशत और 4.8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई।
उनके अलावा बाजार की बिक्री में विस्तार हुआ, और सेवा खुदरा क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हुई। स्थिर परिसंपत्ति निवेश में गिरावट आई, जबकि बौद्धिक संपदा उत्पादों में निवेश में तेजी से वृद्धि हुई। वस्तुओं के आयात और निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी हुई और व्यापार संरचना में लगातार सुधार होता रहा। कुल मिलाकर रोजगार की स्थिति स्थिर है। सीपीआई में मामूली वृद्धि हुई, जबकि पीपीआई में साल-दर-साल वृद्धि हुई।