इस वर्ष चीन 1000 नई प्राथमिक स्तर की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संस्थाएँ जोड़ेगा
(CRI)13:41:50 2026-09-15
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के निदेशक लेई हाएछाओ ने 14 सितंबर को राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित “15वीं पंचवर्षीय योजना”श्रृंखला की विषयगत संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष के आधार पर 1000 नई सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों और कस्बा एवं ग्राम चिकित्सा केंद्रों में बाल रोग निदान एवं उपचार सेवाएं शुरू की जाएंगी। अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक 95 प्रतिशत से अधिक कस्बा एवं ग्राम चिकित्सा केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र बाल रोग निदान सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। साथ ही, प्राथमिक स्तर की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में 3100 बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे गए हैं।